V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चिकित्सक डॉ एमयू सिद्दीकी का निधन,शोक का लगा तांता

कुंडा प्रतापगढ़। कुंडा नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर ए एम सिद्दीकी का अचानक हृदय गति रुक जाने से गुरुवार को नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। जहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उसके पश्चात उनका शव उनके पैतृक आवास बराई गांव ले जाया गया। जहां देर शाम बरई के कब्रस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। निधन की खबर पर उनके सहपाठी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। कक्षा 6 से लेकर हाई स्कूल तक सहपाठी रहे तथा अंतिम समय तक विश्वसनीय दोस्त रहे। उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। निधन की सूचना पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुण पांडे उर्फ बिन्नू भैया समेत बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्टर एम यू सिद्दीकी  नगर के प्रमुख चिकित्सक तथा बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे।

Leave a Comment