कौशांबी । पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के सख्त निर्देश पर जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है ।पुलिस अधीक्षक की सख्ती का नतीजा रहा कि सराय अकिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के उपरहार गांव के यमुना किनारे स्थित झोपड़ी में एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियो से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अवैध फैक्ट्री के पुलिस द्वारा पर्दाफाश करने का खुलासा किया। सरायअकिल पुलिस को सूचना मिली थाना क्षेत्र के उपहार गांव में यमुना नदी के किनारे एक झोपड़ी में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित हो रही है ।मुखबिर की सटीक सूचना पर विश्वास करते हुए थाना अध्यक्ष विनीत सिंह ने पुलिस बल के साथ झोपड़ी में छापा डाला। छापा डालने के दौरान मौके से युसूफ पुत्र कब्बन निवासी ग्राम दिया उपरहार को मौके से गिरफ्तार किया ।वहीं एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा ।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से 11 और पूर्ण निर्मित शस्त्र, जिंदा कारतूस व खोखे सहित शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए गए ।।थानाध्यक्ष ने पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए युवक का चालान न्यायालय भेज दिया ।तमंचा फैक्ट्री पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, अभिषेक यादव बृजेश पाठक, मनोज कुमार ,गौरव कुमार सम्मिलित रहे। पुलिस अधीक्षक ने शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने वाली टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसपी की सख्ती से पुलिस तमाम घटनाओं के पर्दाफाश में एड़ी चोटी का बल लगाना शुरू कर दिया है।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































