दो घायलों की हालत गंभीर, प्रयागराज रिफर
कुंडा-प्रतापगढ़। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रिफर किया गया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द निवासी इंद्रनारायण मौर्या 48 वर्ष तथा राज किशोर मौर्या 45 वर्ष पुत्रगण कन्हैयालाल मौर्या एक ही बाइक से दोनों भाई जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज किया गया है। कुंडा नगर व कोतवाली क्षेत्र के बुग्गन खा कॉलोनी करेंटी रोड निवासी कमलेंद्र शुक्ला 55 वर्ष पुत्र एसएम शुक्ला बाइक से जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहवई पनाह नगर निवासी शंकर लाल पटेल पुत्र सुंदर लाल पटेल अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ बाइक से जाते समय रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अवसान गंज बाजार निवासी साहब अली 45 वर्ष पुत्र छोट्टन भाई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। महेशगंज थाना क्षेत्र के बहरिया जगापुर निवासी बाबूलाल 45 वर्ष पुत्र रामसेवक तथा महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर गांव निवासी श्री कृष्ण 40 वर्ष पुत्र रामगोपाल यादव बाइक से जाते समय सड़क दुर्घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।



उत्तरप्रदेश







शेयर करें



































































