नदी की स्वच्छता व पर्याप्त जल उपलब्धता हेतु निभानी होगी जन जन को जिम्मेदारी
पर्यटन विकास की है अपार संभावना , नदी के दोनो किनारो पर रिवर फ्रंट बनना अपरिहार्य
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने स्थानीय नागरिक समूह के साथ बेल्हा देवी धाम व सई नदी का किया भ्रमण किया . उन्होने नदी मे जल कम होने की वजह से उत्पन्न गंदगी पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर पलिका व जिला प्रशासन से तत्काल सफाई की अपील की . साथ ही सई नदी की स्वच्छता व पर्याप्त जल उपलब्धता हेतु जन जन को जिम्मेदारी निभानी होगी तभी स्थाई समाधान हो सकेगा. जिला भू गर्भ जल प्रबंधन परिषद के नामित सदस्य समाज शेखर ने कहा की बेल्हा देवी धाम जनपद का प्रामुख धार्मिक केन्द्र है जहाँ पर्यटन विकास की है अपार संभावना , सैकडो वर्षो से हजारो लोगो को रोजगार मिलता रहा है. समाज शेखर ने कहा की सई नदी के दोनो किनारो पर रिवर फ्रन्ट बनना जरूरी ही नही अपरिहार्य है. गत गंगा दशहरा पर गंगा समग्र द्वारा बेल्हा देवी धाम के समक्ष आयोजित कार्यक्रम मे स्थानीय सांसद संगम लाल गुप्त व विधायक राजेन्द्र मौर्य ने रिवर फ्रन्ट बनाने हेतु जनता की मांग पर संकल्प लिया था. ऊँहोने कहा की जन सहयोग व लोक भागीदारी से आगामी बरसात से पूर्व संपूर्ण जिले मे जल संरक्षण व प्रबंधन के विशेष प्रयास और ज़िसमे स्थानीय संगठनो व अनुभवी व्यक्तियो की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. समाज शेखर ने बेल्हा देवी धाम का दर्शन पूजन करके स्थानीय सहयोगी साथियो के साथ राम गढी तक नाव से नदी क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया.



उत्तरप्रदेश








शेयर करें



































































