शिक्षक संघ अध्यक्ष ने कहा, उनका व्यक्तित्व रहा विद्वता व शौर्य समावेशी
मेजारोड में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य मंदिर
🔔 यह भी पढ़ें...
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। व्यापार मण्डल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में नन्दू कंस्ट्रक्शन कम्पनी कार्यालय पर शनिवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई है।नारायण के छठे अवतार भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज के आराध्य को नमन किया गया।यहाँ आयोजित विचार गोष्ठी में उपाध्याय ने कहा कि भगवान त्याग मूर्ति और तपोनिष्ठ थे,उंन्होने सदा अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी है।विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा रिंकू ने कहा कि भगवान परशुराम वेदों और शास्त्रों के ज्ञाता रहे और उंन्होने धरती पर सामाजिक व्यवस्था के लिए अनेकों बार कुरीतियों और अन्यायियों के विरुद्ध अपना फरसा उठाया है और संघर्ष कर सर्वसमाज को न्याय दिलाया। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।गोष्ठी में मुख्य वक्ता दिव्यांगोंत्थान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी अभिषेक तिवारी ने कहा कि युवा पीढ़ी सनातन धर्म से दूर होती जा रही, इसके लिए समाज की अहम जिम्मेदारी है कि उन्हें धर्म से जोड़कर रखें, जिससे युवा सत्य और धर्म के रास्ते पर चल कर देश व समाज को नई दिशा दे सके। उनके आह्वान पर उरुवा प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने मेजारोड के आस पास जल्द ही परशुराम मंदिर के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। संचालन कर रहे शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि जल्द ही मंदिर निर्माण के लिए एक समिति बनाकर मूर्त रूप दिया जाएगा।इस अवसर पर राज बल्लभ तिवारी, समाजवादी नेता नितेश तिवारी, गौरव पांडेय, बी0के0मिश्र, अजय तिवारी,शिव उपाध्याय, गाना महाराज, राजू पांडेय, मुकेश शुक्ला सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें



































































