लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री समेत दिग्गज नेताओं की भी शुभकामनाओं का गुरूवार को दिन भर सिलसिला जारी दिखा। वहीं विधायक के जन्मदिन पर रामपुर खास क्षेत्र से भी लोगों को फोनिक बधाईयों मे मगन देखा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक मोना को लिखे शुभकामना संदेश में प्रभु से देश और समाज की सेवा में उन्हें मजबूती मिलते रहने की प्रार्थना की है। वहीं प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक मोना को जन्मदिन पर पत्र लिखकर सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिवेश में निरंतर उनके योगदान को जमकर सराहा गया है। इधर कर्नाटक विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी अपनी विधायक पुत्री आराधना मिश्रा मोना को बधाई देने लखनऊ पहुुंचे। सांसद प्रमोद तिवारी ने सीएलपी नेता मोना को बुकें भेंटकर उनके सामाजिक एवं राजनैतिक सेवा संकल्प के सफल होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं सौपीं। सांसद पिता की जन्मदिन पर बधाई मिलने पर विधायक मोना को खासा प्रफुल्लित देखा गया। अलसुबह ही कांग्रेस की यूपी प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आराधना मिश्रा मोना को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा महिला संगठनो व सामाजिक संगठनो से भी जुड़ी हस्तियां विधायक मोना को जन्मदिन पर बधाई देने उनके आवास पहुंचते देखी गयी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें