विद्यालय और ब्लॉक का बढाया मान
कुंडा प्रतापगढ़। विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी नाथ शुक्ला ने बताया कि 12 नवंबर 2022 को जनपद प्रतापगढ़ के राजकीय विद्यालय में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हुआ था जिसमें विद्यालय के 9 छात्रों ने प्रतिभाग किया और जिसका रिजल्ट कल आया जिसमे 6 बच्चों ने सफलता हासिल की इन बच्चों को इनकी पढ़ाई के लिए कक्षा 9 से 12 तक प्रत्येक माह ₹1000 की छात्रवृत्ति कुल ₹48000 4 वर्षों में प्राप्त होंगे इनकी सफलता से विद्यालय के सभी अध्यापक अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी रिचा सिंह ने अध्यापकों और उत्तीर्ण बच्चों को बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस परीक्षा में अंशिका श्रीवास्तव हिमांशु पाल साहिल मौर्य ऋषभ गुप्ता साक्षी पाल खुशी पटेल ने सफलता हासिल की प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि इनकी सफलता से हम सभी गौरवान्वित हैं और आगे आने वाले समय में भी हमारा विद्यालय ऐसे ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का नाम रोशन करेंगे



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































