V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार की टक्कर से घायल अधेड़ की अस्पताल में मौत

फाफामऊ। गुरुवार की सुबह बाईपास पानी टंकी के पास हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में दोपहर में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के परिजनों ने टक्कर मरने वाली कार के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक पट्टी प्रतापगढ़ निवासी भोलाराम 55 वर्ष गंगानगर फाफामऊ एक दिन पहले रिश्तेदार के घर आया था। गुरुवार को सुबह आठ बजे बाईपास पानी टंकी के पास सड़क पार कर रहा था तभी शांतिपुरम की तरफ से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से भोलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में भोलाराम को फाफामऊ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया दोपहर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Comment