प्रयागराज। प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ अपने राज्य स्तरीय आह्वान के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) तथा लोकतांत्रिक जनता दल ने संयुक्त रूप से आज पत्थर गिरजा के पास स्थित धरनास्थल पर एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। वामपंथी नेताओं ने कहा कि 15 अप्रैल 2023 की रात में प्रयागराज में पुलिस हिरासत में जिस तरह से 2 लोगों की हत्या की गई उसने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। वारदात के समय काफी संख्या में मौजूद पुलिस के द्वारा हमलावरों के विरुद्ध कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई और हमलावर इत्मीनान के साथ हत्या का अपराध करने में सफल हुए। यह घटना स्पष्ट करती है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है और अपराधी पुलिस बल पर भारी हैं। हमलावरों ने हत्या के बाद जो नारे लगाए और सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा के नेताओं के जो बयान आ रहे हैं, उससे साम्प्रदायिक नफरत पैदा करने की कोशिश स्पष्ट नजर आ रही है। वाम दलों ने घटना की उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के सवाल पर यह अकेली घटना नहीं है। हाथरस से लेकर गोहरी तक अपराधी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। हाल ही में जालौन में छात्रा को गोली मारकर हत्या कर देना, बलिया में एक छात्र नेता को गुण्डों ने दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला, किंतु पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। वाम दलों ने उत्तर प्रदेश में लगातार ध्वस्त होती जा रही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाने, कानून का राज स्थापित करने और मुख्यमंत्री सहित भाजपा के अन्य नेताओं के लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी बयानों तथा वक्तव्यों पर रोक लगाने की मांग की। वाम दलों ने गाजीपुर में पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, उत्पीड़न तथा उन पर फ़र्ज़ी मुकदमे लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने में भाकपा जिला मंत्री नसीम अंसारी, माकपा जिला मंत्री अखिल विकल्प, भाकपा माले जिला प्रभारी सुनील मौर्या के अतिरिक्त आनंद मालवीय, अनिल वर्मा, मुस्तकीम, एडवोकेट माता प्रसाद पाल, समर सिंह, एडवोकेट चंद्रपाल, एडवोकेट आर०डी० कुशवाहा, संतोष कुमार उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ वाम दलों ने सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ अपने राज्य स्तरीय आह्वान के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) तथा लोकतांत्रिक जनता दल ने संयुक्त रूप से आज पत्थर गिरजा के पास स्थित धरनास्थल पर एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। वामपंथी नेताओं ने कहा कि 15 अप्रैल 2023 की रात में प्रयागराज में पुलिस हिरासत में जिस तरह से 2 लोगों की हत्या की गई उसने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। वारदात के समय काफी संख्या में मौजूद पुलिस के द्वारा हमलावरों के विरुद्ध कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई और हमलावर इत्मीनान के साथ हत्या का अपराध करने में सफल हुए। यह घटना स्पष्ट करती है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है और अपराधी पुलिस बल पर भारी हैं। हमलावरों ने हत्या के बाद जो नारे लगाए और सरकार के मंत्रियों तथा भाजपा के नेताओं के जो बयान आ रहे हैं, उससे साम्प्रदायिक नफरत पैदा करने की कोशिश स्पष्ट नजर आ रही है। वाम दलों ने घटना की उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के सवाल पर यह अकेली घटना नहीं है। हाथरस से लेकर गोहरी तक अपराधी कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। हाल ही में जालौन में छात्रा को गोली मारकर हत्या कर देना, बलिया में एक छात्र नेता को गुण्डों ने दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला, किंतु पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। वाम दलों ने उत्तर प्रदेश में लगातार ध्वस्त होती जा रही कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यथाशीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाने, कानून का राज स्थापित करने और मुख्यमंत्री सहित भाजपा के अन्य नेताओं के लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी बयानों तथा वक्तव्यों पर रोक लगाने की मांग की। वाम दलों ने गाजीपुर में पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, उत्पीड़न तथा उन पर फ़र्ज़ी मुकदमे लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने में भाकपा जिला मंत्री नसीम अंसारी, माकपा जिला मंत्री अखिल विकल्प, भाकपा माले जिला प्रभारी सुनील मौर्या के अतिरिक्त आनंद मालवीय, अनिल वर्मा, मुस्तकीम, एडवोकेट माता प्रसाद पाल, समर सिंह, एडवोकेट चंद्रपाल, एडवोकेट आर०डी० कुशवाहा, संतोष कुमार उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें