लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)। उतरांव थाना क्षेत्र के सराय युसूफ गांव में एक पति ने अपनी बीमार पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वही मासूम बच्चे के साथ दर बदर भटकने को मजबूर है। सराय युसूफ गांव निवासनी हाजरा बेगम जो कुछ दिन पहले बीमारी के कारण इलाज के अभाव से अपने मायके चली गई थी। जहां अपना इलाज करा रही थी। वह कुछ दिन बाद अपने ससुराल आई तो पति ने बेरहमी से अपनी ही पत्नी को मारपीट कर मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। मासूम बच्चे के साथ महिला दरबदर भटक रही है। वही न्याय की गुहार में कानून का दरवाजा खटखटाने के लिए स्थानीय थाने पर पहुंची। पुलिस ने महिला की पीड़ा सुनी तथा बेरहम पति पर कार्रवाई करने की बात कही। पति द्वारा महिला को बेरहमी से पीटा गया है। महिला का आरोप है कि आए दिन पति द्वारा उसके साथ अत्याचार किया जाता है। महिला ने बताया कि वह दूसरी पत्नी है पहली पत्नी को भी वह इसी तरीके से मारपीट कर भगा दिया था। सूत्रों की माने तो वह अब तीसरी शादी करने की फिराक में है। इस संबंध में स्थानीय थाने पर महिला ने तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहरहाल उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं के सुविधा के लिए तमाम हेल्पलाइन चलाए गए हैं। जिससे महिलाओं को कोई परेशानी व दिक्कत ना हो। महिला 1 सप्ताह से अपने घर में पति के दहशत से नहीं जा पा रही है। अब देखना यह है कि बेरहम पति से पीड़िता को कब न्याय मिलेगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें