V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नगर पालिका अध्यक्ष बनने को मैदान में 20 उम्मीदवार

प्रतापगढ़ । नगर पालिका का चुनाव दिलचस्प होगा। कुल 20 दावेदारों ने पर्चा भरा था और किसी ने भी वापस नहीं लिया। यानी कुल बीस लड़ाके और कोई किसी से उन्नीस अपने को नहीं मान रहा। अब प्रचार में तेजी आएगी और इतने उम्मीदवारों पर नजर रख पाना भी प्रशासन के लिए मशक्कत वाला काम होगा। प्रतापगढ़ में कल-कारखाने भले नहीं हैं, पर राजनीति लोगों में रची-बसी है। ओवरआल देखा जाए तो नगर पालिका परिषद और 18 नगर पंचायतों के लिए कुल 2171 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। नामांकन पत्र की जांच के उपरांत 2053 प्रत्याशी अपना दावा ठोंक रहे थे। गुरुवार को नाम वापसी का दिन था। नगर पालिका परिषद बेल्हा के अध्यक्ष पद के लिए 20 आवेदन आए थे। उसमें से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। 18 नगर पंचायतों में कुल 282 पर्चे वैध पाए गए थे। इसमें से 35 ने नाम वापस ले लिया। अब 247 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। नगर पालिका के सभासद के लिए 172 पर्चे वैध पाए गए थे। इसमें से 14 ने गुरुवार को अपना दावा वापस ले लिया। 158 चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पंचायतों में 1582 प्रत्याशी थे। इसमें से 92 पीछे हट गए। अब मैदान में 1490 प्रत्याशी हैं। 19 निकायों में 1915 प्रत्याशी चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। गुरुवार को नाम वापसी के बाद यह तस्वीर साफ हो गई। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। सभी के पर्चे वैध पाए जाने के बाद किसी ने नाम वापस नहीं लिया, जबकि 18 नगर पंचायतों में 35 प्रत्याशी पीछे हट गए। अब नगर पंचायतों में कुल 247 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव निशान दिया जाएगा। चार मई को 4,57,814 मतदाता अब इनके भाग्य काे बैलेट बाक्स में बंद कर देंगे। तेरह मई को पता चल जाएगा कि नगर पालिका का ताज किसके सिर बंधा।

Leave a Comment