नगर पंचायत में कुल 247 प्रत्याशी अध्यक्ष हेतु तथा 1490 प्रत्याशी सभासद हेतु चुनाव मैदान में
प्रतापगढ़ । नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम वापसी का आज अंतिम तिथि थी आज कुल 141 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया । जिसमे नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 35 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए , लेकिन नगर पालिका परिषद में 20 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया है जिसमें किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे । अब सभी नगर पंचायतों में कुल मिलाकर 247 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए तथा 1490 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे । नगर पालिका परिषद में सदस्य वार्ड के 14 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया अब केवल कुल 158 प्रत्याशी वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में रह गए हैं ।इसी प्रकार अलग अलग नगर पंचायतों में कुल 92 वार्डसदस्य प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए अब कुल 1490 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे ।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत अध्यक्ष हेतु नगर पंचायत सिटी प्रतापगढ़ में 20 ,कटरा मेंदनी गंज में 6, मान्धाता में 15, अंतू में 8 , गड़वारा बाजार में 19 , कटरा गुलाब सिंह में 19, पट्टी में 10, कोहंदौर बाजार में 15 ,ढखवा में 13 ,रामगंज में 16 ,रानीगंज में 17, पृथ्वीगंज में 22 , सुबंसा बाजार में 9, लालगंज में 13,कुंडा में 6 , हीरागंज बाजार में 10 , मानिकपुर में 11 , डेरवा बाजार नगर पंचायत में 18 प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु मतदाताओं से अपने अपने लिए वोट मांगेंगे । सबसे अधिक अध्यक्ष पद हेतु 22प्रत्याशी नगर पंचायत पृथ्वीगंज और 20 प्रत्याशी प्रतापगढ़ सिटी में हैं ।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































