V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गुणवत्ता पूर्ण हो गांव का विकास-डा0 वी0के0 सिंह

कवियों ने कार्यक्रम में बांधा समा
लोकमित्र ब्यूरो
हनुमानगंज (प्रयागराज)। ब्लॉक बहादुरपुर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वी0के0 सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो।

उन्होंने लीलापुर गंगा घाट पर अंतेष्टि बनवाने को कहा। साथ ही हनुमानगंज को टाउन एरिया बनाने पर बल दिया। वहीं फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के विकास में हर संभव प्रयासरत हूँ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल ने कहा गांव का विकास क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के सजगता और लगन से होता है। विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव ने कहा कि गांव के विकास को लेकर प्रधान व बीडीसी हर समय संपर्क कर सकते हैं। बैठक मे बीडीओ बहादुरपुर मनोज सिंह ने सत्र 2022/23 वित्तीय विकास कार्यों का बजट तथा लागत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान हास्य ब्यंग के कवियों ने समा बांधा। कवि सम्मेलन की शुरुआत बाँदा से आई कवयित्री आयुषी त्रिपाठी के वाणी वंदना से हुई। प्रथम कवि के रूप मे संदीप शरारती ने पढ़ा कि स्वामी जी को बाबा जी देंगे बढ़िया परसाद, लवलेश यदुवंशी ने पढ़ा कि न चीन अमरीका न पाकिस्तान लगता है, सभी मुल्को से अच्छा हिन्दुस्तान लगता है। अशोक बेशरम ने संचालन मे पढ़ा कि नाले मे मिली लाश कोई खास बात है, कुत्ते खड़े हैँ पास कोई खास बात है। मकदूम फूलपुरी ने पढ़ा कि कोई मरीज मर न जाए, जाम में फंसकर खुदा के लिए कभी रोड जाम न करना। संयोजक धनंजय शाश्वत ने पढ़ा कि मुर्गा नोचे बिना जिनका बीतता न दिन। गौरैया बचाओ अभियान पर जोर दे रहे राजकुमार अंजाना ने भी व्यंग्य क्षणिकाओं से लोगो को खूब गुदगुदाया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता लालजी देहाती ने किया और आयोजक ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर अरुणेंद्र यादव डब्बू का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशचंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गंगापार अमरनाथ तिवारी, विरेंद्र बहादुर सिंह, प्रभात पांडेय, शिवशंकर तिवारी, देवराज सिंह ग्राम प्रधान, दीपक सिंह, मानवेन्द्र सिंह जेलर, अन्नू सोनी सहित बहादुपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Comment