सभी ब्लॉक मुख्यालयों के खेल ग्राउंड में फीता काटकर प्रतियोगिता हुई प्रारंभ
कुंडा प्रतापगढ़। कौशांबी लोकसभा के सांसद, संसदीय आचार समिति लोकसभा के सभापति, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीप के प्रभारी विनोद सोनकर जी के प्रयास से कौशांबी विकास परिषद द्वारा आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कुंडा ब्लॉक के तुलसी इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूगंज जमेठी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वही बाबागंज के लक्ष्मीगंज स्थित खेल ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कालाकांकर ब्लाक के मदन मोहन मालवीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में कॉलेज के प्राचार्य डॉ शिवम श्रीवास्तव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बिहार ब्लॉक पुवांसी खेल मैदान में जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कुंडा, बाबागंज, बिहार में सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कालाकांकर में एथलेटिक्स का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी पूरे उत्साह से खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कहा इस तरह के खेल के आयोजन होने चाहिए। जिससे गांवों में छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर युवाओं को मिलता है। कार्यक्रम में सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, उदय शंकर पाण्डेय, आशुतोष जायसवाल डिंपू, जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, संतोष तिवारी, अजय साहू, देश दीपक जोशी, दिनेश उपाध्याय, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गौतम, संजीव शुक्ल, मोनू शुक्ल, आशुतोष मणि द्विवेदी, मोहित मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें