V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

शिक्षा, शिक्षक और शिष्य का अतुलनीय सम्बध होता है

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)।
शिक्षा सबसे बडी़ दौलत है हर जमाने में, ढूढना है तो ढूढ लो विश्व के खजाने में। शिक्षा दुनिया का सबसे बड़ा अस्त्र होता है। जिससे ब्यक्ति के ब्यकित्व का निखार होता है। बच्चों के शिक्षणेत्तर कार्य में अर्न्तनिहित शक्तियों को बाहर लाना ही वास्तविक शिक्षा है। जिससे बच्चे शिक्षित होंगे तो हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनकी छिपी हुई प्रतिभा को शिक्षा के माध्यम से ही उजागर होती है। कहावत है जो सड़क शहर को जाती है वही सड़क गॉव भी आती है। तात्पर्य जो शिक्षक आपको शहर शिक्षा देता है यदि वही शिक्षक आपको गॉव में ज्ञानार्जन कराये तो बेशक आपकी शिक्षा मे निखार आयेगा। उक्त बातें इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश राहुल चतुर्वेदी ने क्षेत्र के खोदायपुर में प्रयाग पब्लिक स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन समारोह में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जनरल सेक्रेट्री बार काउंसलिंग ए0सी0 तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एफ आर हनवी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए शिक्षा के जीवनपर्यन्त चलने वाली प्रकिया के सकारात्मक रूप पर बल दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य शुशील कुमार तिवारी, संतोष कुमार मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव एवं एडवोकेट हिमांशु मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)।
शिक्षा सबसे बडी़ दौलत है हर जमाने में, ढूढना है तो ढूढ लो विश्व के खजाने में। शिक्षा दुनिया का सबसे बड़ा अस्त्र होता है। जिससे ब्यक्ति के ब्यकित्व का निखार होता है। बच्चों के शिक्षणेत्तर कार्य में अर्न्तनिहित शक्तियों को बाहर लाना ही वास्तविक शिक्षा है। जिससे बच्चे शिक्षित होंगे तो हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनकी छिपी हुई प्रतिभा को शिक्षा के माध्यम से ही उजागर होती है। कहावत है जो सड़क शहर को जाती है वही सड़क गॉव भी आती है। तात्पर्य जो शिक्षक आपको शहर शिक्षा देता है यदि वही शिक्षक आपको गॉव में ज्ञानार्जन कराये तो बेशक आपकी शिक्षा मे निखार आयेगा। उक्त बातें इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश राहुल चतुर्वेदी ने क्षेत्र के खोदायपुर में प्रयाग पब्लिक स्कूल का फीता काटकर उद्घाटन समारोह में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जनरल सेक्रेट्री बार काउंसलिंग ए0सी0 तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एफ आर हनवी ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए शिक्षा के जीवनपर्यन्त चलने वाली प्रकिया के सकारात्मक रूप पर बल दिया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य शुशील कुमार तिवारी, संतोष कुमार मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव एवं एडवोकेट हिमांशु मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment