जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पतुलकी में ससुरालियो ने विवाहिता को पीटकर बच्चो समेत घर से भगा दिया। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। लालगंज इलाके के गांव हरनाहर निवासिनी रीता देवी पुत्री छोटेलाल की शादी गांव पतुलकी में हुई है। उसका पति बाहरी जनपद में रहता है। उसके पति ने कुछ माह पूर्व घर से भगा दिया था। इससे वह अपने तीनो बच्चो के साथ मायके में रहती है। वह कल मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे ससुराल आयी थी। यहां सास फुलेसरा, ससुर कन्हैया लाल तथा ननद तारा एवं सुनीता ने उसे भद्दी भद्दी गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। साथ ही गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके द्वारा हल्ला गोहार मचाने पर पड़ोसी दौड़े तो उसकी जान बच सकी। वह बच्चो के साथ पुनः मायके चली गई। साथ ही पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें