जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मड़ियारी सण्डवा पर्वतपुर में बीती रात एक महिला के दरवाजे पर बंधी बकरिया पड़ोसी गांव का एक दबंग उठा ले गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मड़ियारी सण्डवा पर्वतपुर गांव निवासिनी विफना देवी पत्नी रामदीन रजक ने बकरियां पाल रखी है। बीती रात उसने दरवाजे पर अपनी बकरियां बांध रखी थी। रात में पड़ोसी गांव सराय आनादेव निवासी एक दबंग अपने साथियों के साथ आया। साथ ही दरवाजे पर बंधी 3 बकरी एक बकरा डाला पिकप पर लादकर उठा ले गया। इन बकरियों की कीमत करीब 42 हजार रूपए है। पीड़िता बिफना देवी ने बताया कि उक्त लोग मवेशी चोरी का व्यवसाय करते है। उसने एक नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें