V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

आप कार्यकर्ताओ ने संसद मे पेश बिल के खिलाफ भेजा ज्ञापन

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पेश बिल पर कड़ी नाराजगी जतायी है। साथ ही राष्ट्रपति के पास ज्ञापन भेजकर बिल वापस लेने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली सरकार को कमजोर करने के लिए ससंद में बिल पेश किया है। यदि यह बिल पास हो गया तो एलजी के पास सभी शक्तियां होगी। दिल्ली सरकार द्वारा सभी प्रस्तावो को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। उन्होने कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कमजोर करने तथा दिल्ली का विकास ठप करने के लिए संसद में संशोधन बिल पेश किया गया है। इसे फौरन वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान गुलाम रजा, शिव कैलाश पाण्डेय, पंकज पाल, विद्याशंकर विश्वकर्मा, देवीदीन गौतम, कृष्ण कुमार शुक्ल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पेश बिल पर कड़ी नाराजगी जतायी है। साथ ही राष्ट्रपति के पास ज्ञापन भेजकर बिल वापस लेने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि केन्द्र सरकार ने दिल्ली सरकार को कमजोर करने के लिए ससंद में बिल पेश किया है। यदि यह बिल पास हो गया तो एलजी के पास सभी शक्तियां होगी। दिल्ली सरकार द्वारा सभी प्रस्तावो को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। उन्होने कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कमजोर करने तथा दिल्ली का विकास ठप करने के लिए संसद में संशोधन बिल पेश किया गया है। इसे फौरन वापस लिया जाना चाहिए। इस दौरान गुलाम रजा, शिव कैलाश पाण्डेय, पंकज पाल, विद्याशंकर विश्वकर्मा, देवीदीन गौतम, कृष्ण कुमार शुक्ल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment