V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रेल कर्मियों से भिड़ा भाजपा नेता मोबाइल छीना, धमकाया

भंगवा रेलवे गेट एलसी 81 पर नेता की गुंडई
जबरन गेट खुलवाने को लेकर गेटमैन और पीडब्लूआई से की अभद्रता
पूर्व प्रधान के घर का सदस्य बताया गया आरोपी नेता
प्रतापगढ़। सत्ता के मद में चूर एक भाजपा नेता फाटक को जबरिया खुलवाने को लेकर वह गेट मैन से भिड़ गया। पिस्टल का रौब दिखाते हुए मारपीट पर उतारू नेता ने मोबाइल छीन लिया और धमकाया भी। इससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पाते ही आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू है। आरपीएफ के अनुसार कार में बीजेपी का झंडा लगा था। नेम प्लेट पर भी उसी रंग में थी। उसका नम्बर नोट कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे चिलबिला से मालगाड़ी आ रही थी। 81 नंबर गेट बंद था। बताया जाता है कि यूपी 32 सी क्यू 2859 नंबर की कार जिस पर भाजपा का झंडा लगा था गेट पर पहुंची। रेल कर्मचारियों के अनुसार कार से एक व्यक्ति निकला उसने अपने को भाजपा का नेता बताया। गेट मैन विनोद यादव को फाटक खोलने के लिए कहा। विनोद ने बताया मालगाड़ी आ रही है। उसके जाने के बाद ही गेट खुलेगा। यह बात नेता को नागवार लगी। वह विनोद से अभद्रता करने लगा। उस पर हाथ उठा दिया। इसी बीच पीडब्लू आई जितेंद्र कुमार पहुंचकर बीच बचाव करने लगे। नेता उनसे भी भिड़ गया। उनका मोबाइल छीन लिया। गाली दी। दोनो को धमकाया। पीडब्ल्यूआई ने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ और एसएस को दी। विनोद के अनुसार कार का नंबर नोट कर के आरपीएफ को दिया गया है। विवाद करने वाला नेता नजदीक के पूर्व प्रधान का करीबी बताया जाता है। इंस्पेक्टर सीबी मिश्रा ने बताया कि मौके पर फोर्स गई है। रेल कर्मचारियों ने बताया कि किसी बीजेपी नेता ने विवाद किया है। उसकी कार का नंबर मिला है। जांच हो रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

भंगवा रेलवे गेट एलसी 81 पर नेता की गुंडई
जबरन गेट खुलवाने को लेकर गेटमैन और पीडब्लूआई से की अभद्रता
पूर्व प्रधान के घर का सदस्य बताया गया आरोपी नेता
प्रतापगढ़। सत्ता के मद में चूर एक भाजपा नेता फाटक को जबरिया खुलवाने को लेकर वह गेट मैन से भिड़ गया। पिस्टल का रौब दिखाते हुए मारपीट पर उतारू नेता ने मोबाइल छीन लिया और धमकाया भी। इससे हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पाते ही आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन शुरू है। आरपीएफ के अनुसार कार में बीजेपी का झंडा लगा था। नेम प्लेट पर भी उसी रंग में थी। उसका नम्बर नोट कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे चिलबिला से मालगाड़ी आ रही थी। 81 नंबर गेट बंद था। बताया जाता है कि यूपी 32 सी क्यू 2859 नंबर की कार जिस पर भाजपा का झंडा लगा था गेट पर पहुंची। रेल कर्मचारियों के अनुसार कार से एक व्यक्ति निकला उसने अपने को भाजपा का नेता बताया। गेट मैन विनोद यादव को फाटक खोलने के लिए कहा। विनोद ने बताया मालगाड़ी आ रही है। उसके जाने के बाद ही गेट खुलेगा। यह बात नेता को नागवार लगी। वह विनोद से अभद्रता करने लगा। उस पर हाथ उठा दिया। इसी बीच पीडब्लू आई जितेंद्र कुमार पहुंचकर बीच बचाव करने लगे। नेता उनसे भी भिड़ गया। उनका मोबाइल छीन लिया। गाली दी। दोनो को धमकाया। पीडब्ल्यूआई ने तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ और एसएस को दी। विनोद के अनुसार कार का नंबर नोट कर के आरपीएफ को दिया गया है। विवाद करने वाला नेता नजदीक के पूर्व प्रधान का करीबी बताया जाता है। इंस्पेक्टर सीबी मिश्रा ने बताया कि मौके पर फोर्स गई है। रेल कर्मचारियों ने बताया कि किसी बीजेपी नेता ने विवाद किया है। उसकी कार का नंबर मिला है। जांच हो रही है।

Leave a Comment