डाक्टर का हुआ तबादला, फार्मासिस्ट वार्डवाय के सहारे हैं अस्पताल
लालापुर (प्रयागराज)। सूबे सरकार की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है जिसका जीता जगता उदहारण विकास खण्ड शंकरगढ़ अन्तर्गत लालापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार स्टाफ की कमी से जूझ रहा है बड़ी मुश्किल से बहुत दिनों के बाद एक डाक्टर की नियुक्ति हुई लोगों को कुछ स्वास्थ्य लाभ मिलने लगा था। लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने लगी थी पर लगता है डॉक्टर साहब को यह अस्पताल पसंद नहीं आया और उनका ट्रांसफर शंकरगढ़ सीएचसी में हो गया ।लालापुर पीएचसी अस्पताल में डॉक्टर के दो पद हैं जिसमें एक पद पर डाक्टर की तैनाती थी जो इन दिनों ट्रान्सफर हो जाने के कारण कोई भी डाक्टर नहीं है। क्षेत्रीय लोगों में यह चर्चा का विषय है कि लालापुर तरहार क्षेत्र में पीएचसी अमिलिया में बना महिला अस्पताल दिनों दिन खंडहर में तब्दील होती दिख रही हैं क्षेत्र वासियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज से शीघ्र इन अस्पतालों के लिए एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति किए जाने हेतु गुहार लगाई गई है। जिससे कि लोगों का नजदीक में उपचार हो सके।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें