V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अधेड़ को रोककर नकदी छीना, दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा बाजार में कुछ लोगो ने अधेड़ को रोककर नकदी छीन लिया। साथ ही गाली व जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अवसानगंज निवासी छेदीलाल गुप्ता पुत्र रामप्यारे गुप्ता विगत 11 मार्च को शाम करीब आठ बजे चैरास मंदिर डेरवा से घर जा रहे थे। उसी समय डेरवा बाजार के समीप स्थित पुराने टाकीज के पास बाइक सवार डेरवा निवासी दो लोगो ने उसे रोक लिया। साथ ही पैसा मांगने लगे। छेदीलाल ने पैसा देने से मना किया तो उक्त लोगो ने उससे जबरन नौ हजार रूपए छीन लिया। जो उसने बीमा का किश्ता देने हेतु रखा था। साथ ही गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा बाजार में कुछ लोगो ने अधेड़ को रोककर नकदी छीन लिया। साथ ही गाली व जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अवसानगंज निवासी छेदीलाल गुप्ता पुत्र रामप्यारे गुप्ता विगत 11 मार्च को शाम करीब आठ बजे चैरास मंदिर डेरवा से घर जा रहे थे। उसी समय डेरवा बाजार के समीप स्थित पुराने टाकीज के पास बाइक सवार डेरवा निवासी दो लोगो ने उसे रोक लिया। साथ ही पैसा मांगने लगे। छेदीलाल ने पैसा देने से मना किया तो उक्त लोगो ने उससे जबरन नौ हजार रूपए छीन लिया। जो उसने बीमा का किश्ता देने हेतु रखा था। साथ ही गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment