मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने मेडल और सम्मान पत्र से नवाजा
प्रतापगढ़। सांसद स्पर्धा में प्रतिभाग करने और जीतने वाले खिलाड़ियों का रविवार को बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। मेडिकल कालेज के डाक्टरों की तरफ से उन्हें जर्सी, मेडल और सम्मान पत्र से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राएं खुश नजर आए। भंगवा गांव में बीबीएफजी द्वारा संचालित निशुल्क स्टडी सेंटर पर आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में चार सौ मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लाजू विश्वकर्मा और कुश्ती में प्रथम आने वाले छात्र विकास को इनाम में जर्सी, मेडल और सम्मान पत्र दिया गया। जूनियर कबड्डी बालिका में उपविजेता टीम में शामिल सिमरन प्रजापति, प्रिया, मुस्कान, रमाशंकर, प्रिंस, नीलम को मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डाक्टर सोने लाल पटेल स्वशासी मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर मनोज खत्री, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अनिल कुमार, हड्डी सर्जन डाक्टर सचिन कुमार, वीके तिवारी, सतेंद्र गुप्ता, अमित तिवारी, भरत यादव, सानू और प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों और अभिभावक रंचन और प्रभावती को बारी बारी से सम्मानित किया। अध्यक्षता सेंटर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने किया। संचालन टीचर दीपू ने किया। दामिनी ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें