V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चला लाठी डंडा, दो गिरफ्तार

नैनी ( प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मुरादपुर मोहल्ले में रविवार की शाम पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व लाठी डंडा चला। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को पकड़कर धारा 151 में चालान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को तकरीबन 4:00 बजे पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर निकल आए। जमकर मारपीट एवं लाठी डंडा चला। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची, मारपीट कर रहे दो सगे भाई अकरम और असलम पुत्र गण सदद्दन को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों को धारा 151 शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। इस घटना से दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी हुई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

नैनी ( प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के अरैल मुरादपुर मोहल्ले में रविवार की शाम पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व लाठी डंडा चला। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को पकड़कर धारा 151 में चालान कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को तकरीबन 4:00 बजे पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा लेकर निकल आए। जमकर मारपीट एवं लाठी डंडा चला। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर इलाकाई पुलिस पहुंची, मारपीट कर रहे दो सगे भाई अकरम और असलम पुत्र गण सदद्दन को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों को धारा 151 शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। इस घटना से दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Comment