V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दो निरीक्षक सहित ग्यारह उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव*

कौशाम्बी। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दो निरीक्षक एवं ग्यारह उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। अपराध पर अंकुशविहीन थाना प्रभारी पिपरी श्रवण कुमार सिंह के हांथ से पिपरी थाना की कमान छीनकर प्रभारी चुनाव सेल बना दिया गया है। तो वहीं प्रभारी चुनाव सेल में रहे निरीक्षक विनीत सिंह को पिपरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता के हांथ से संदीपन घाट थाना की बागडोर छीनकर इसी थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी प्रभारी बनाया गया एवं मूरतगंज चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक राकेश राय को संदीपन घाट थाना प्रभारी बनाया गया। उपनिरीक्षक अयोध्या कुमार को चायल चौकी से हटाकर सैयद सरावा चौकी प्रभारी बनाया गया और सैयद सरावा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज तोमर को वहां से हटाकर चायल चौकी का इंचार्ज बनाया गया। उपनिरीक्षक मो जमीर को कोखराज थाना से हटाकर क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी कादीपुर उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा को कादीपुर चौकी से हटाकर मंझनपुर थाना से संबंध कर दिया गया है और उपनिरीक्षक चंद्र बली सरोज को चरवा थाना से हटाकर कादीपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह को चौकी प्रभारी शमसाबाद से हटाकर लोधौर चौकी इंचार्ज बनाया गया है और लोधौर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी शमसाबाद बनाया गया। उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कोरई बनाए गए तो पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक धीरज जायसवाल को चौकी प्रभारी नारा बनाया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कौशाम्बी। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दो निरीक्षक एवं ग्यारह उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। अपराध पर अंकुशविहीन थाना प्रभारी पिपरी श्रवण कुमार सिंह के हांथ से पिपरी थाना की कमान छीनकर प्रभारी चुनाव सेल बना दिया गया है। तो वहीं प्रभारी चुनाव सेल में रहे निरीक्षक विनीत सिंह को पिपरी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता के हांथ से संदीपन घाट थाना की बागडोर छीनकर इसी थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी प्रभारी बनाया गया एवं मूरतगंज चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक राकेश राय को संदीपन घाट थाना प्रभारी बनाया गया। उपनिरीक्षक अयोध्या कुमार को चायल चौकी से हटाकर सैयद सरावा चौकी प्रभारी बनाया गया और सैयद सरावा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज तोमर को वहां से हटाकर चायल चौकी का इंचार्ज बनाया गया। उपनिरीक्षक मो जमीर को कोखराज थाना से हटाकर क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया गया है। चौकी प्रभारी कादीपुर उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार वर्मा को कादीपुर चौकी से हटाकर मंझनपुर थाना से संबंध कर दिया गया है और उपनिरीक्षक चंद्र बली सरोज को चरवा थाना से हटाकर कादीपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह को चौकी प्रभारी शमसाबाद से हटाकर लोधौर चौकी इंचार्ज बनाया गया है और लोधौर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी शमसाबाद बनाया गया। उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कोरई बनाए गए तो पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक धीरज जायसवाल को चौकी प्रभारी नारा बनाया गया।

Leave a Comment