नैनी (प्रयागराज )। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया गांव में बीते एक सप्ताह पूर्व 4 वर्षीय मासूम की कुएं में फेंक कर हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया, कि बच्ची को उसकी मां ने ही कुएं में फेंक कर मार डाला था। पुलिस ने कलयुगी मां को जेल भेज दिया है। बता दें, कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के मवैया गांव में बीते एक सप्ताह पूर्व 10/11 फरवरी की रात 4 साल की बच्ची सौम्या यादव अपने बिस्तर से अचानक गायब हो गई थी। पता चलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला। तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशना शुरू किया। तभी किसी की निगाह घर से 50 कदम की दूरी पर स्थित कुएं पर गई। झांक कर देखा तो बच्ची का शव उतराता दिखा। औद्योगिक पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ और फायर सर्विसेज की टीम को भी बुला लिया गया था। घटना में मृतका के चाचा पवन कुमार यादव ने थाने में तहरीर दी थी, कि उसकी भतीजी की कुएं में फेंक कर हत्या कर दी गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और संजय यादव की पत्नी ममता यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया, कि पिछले कुछ महीने से उसका अपने पति संजय यादव से विवाद चल रहा था। गुस्से में आकर उसने अपनी बेटी को कुएं में फेंक दिया था। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र संजीव चौबे ने बताया, कि आरोपी मां के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज गया। जिसके बाद महिला को जेल भेज दिया गया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें