V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टूटी पाइप के पानी से गॉव की गलिया जलमग्न

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)।
ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बिछायी गई पाइप लाइनों के लीकेज होने से आम रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में ग्रामीणों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। बताया जाता है कि विकास खण्ड बहादुरपुर से जुड़े ग्राम पंचायत कोतारी में पानी टंकी से आसपास के कई गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। वर्षो पूर्व बिछाई गई पाइप लाइन के लीकेज होने से जलापूर्ति के समय पानी आम रास्ते पर बहता रहता है। लीकेंज वाले स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बन जाने से गंदा पानी जमा रहता है। आपूर्ति बंद होते ही गड्ढ़ो का पानी फिर से पाइप चला जाता है और यही गंदा पानी आपूर्ति के समय उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच रहा है। दूषित और गंदा पानी पीने से ग्रामीण तरह-तरह बीमारियों के चपेट में जहां आ रहे है वही आवागमन में राहगीरों और वाहन चालकों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई दफे विभाग के शीर्ष अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कुम्भकर्णी निद्रा में सोए हुए है। गांव के तमाम जागरूक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अविलम्ब लीकेंज पाइप को दुरूस्त कराये जाने की मांग किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
सहसों (प्रयागराज)।
ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु बिछायी गई पाइप लाइनों के लीकेज होने से आम रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में ग्रामीणों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है। बताया जाता है कि विकास खण्ड बहादुरपुर से जुड़े ग्राम पंचायत कोतारी में पानी टंकी से आसपास के कई गांवों में पानी की आपूर्ति की जाती है। वर्षो पूर्व बिछाई गई पाइप लाइन के लीकेज होने से जलापूर्ति के समय पानी आम रास्ते पर बहता रहता है। लीकेंज वाले स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढ़े बन जाने से गंदा पानी जमा रहता है। आपूर्ति बंद होते ही गड्ढ़ो का पानी फिर से पाइप चला जाता है और यही गंदा पानी आपूर्ति के समय उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच रहा है। दूषित और गंदा पानी पीने से ग्रामीण तरह-तरह बीमारियों के चपेट में जहां आ रहे है वही आवागमन में राहगीरों और वाहन चालकों को घोर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई दफे विभाग के शीर्ष अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कुम्भकर्णी निद्रा में सोए हुए है। गांव के तमाम जागरूक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अविलम्ब लीकेंज पाइप को दुरूस्त कराये जाने की मांग किया है।

Leave a Comment