V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

संविदा कर्मियों की भूख हड़ताल में एक की हालत खराब

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)।
नई झूंसी स्थित रोडवेज वर्कशॉप में चल रहे संविदा कर्मियों की चौथे दिन भूख हड़ताल जारी रहा। बताया गया कि संविदा कर्मी अन्न जल को त्याग कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जबकि संविदा कर्मी 119 बसों की फिटनेस सुनिश्चित कराने को लेकर उच्च अधिकारियों से मांग की है। उनका कहना है कि राज्य के दूसरे जिलों के शहरों में बसों का फिटनेस की अवधि 15 वर्ष है। प्रयागराज में 12 वर्ष में ही समाप्त कर दी गई। जबकि सिक्योरिटी राशि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में जमा हुआ है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार की दोपहर एक संविदा कर्मी संजय सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो धरने पर बैठे कर्मियों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर एंबुलेंस संजय सिंह यादव को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया। जहां उपचार करने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वही रविवार की दोपहर अंकित श्रीवास्तव की हालत बिगड़ने लगी, तो सूचना पर चिकित्सा विभाग मौके पर पहुंची और उपचार शुरू कर दिया। जहां अंकित श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार आया। वही कर्मियों का कहना हैं की अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ये भूख हड़ताल जारी रहेगा और हम यहीं पर अपना प्राण त्याग देंगे। अपनी जिद पर अड़े संविदा कर्मियों की रवैया को देखते हुए शासन प्रशासन की बड़ी कमियों को उजागर कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)।
नई झूंसी स्थित रोडवेज वर्कशॉप में चल रहे संविदा कर्मियों की चौथे दिन भूख हड़ताल जारी रहा। बताया गया कि संविदा कर्मी अन्न जल को त्याग कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जबकि संविदा कर्मी 119 बसों की फिटनेस सुनिश्चित कराने को लेकर उच्च अधिकारियों से मांग की है। उनका कहना है कि राज्य के दूसरे जिलों के शहरों में बसों का फिटनेस की अवधि 15 वर्ष है। प्रयागराज में 12 वर्ष में ही समाप्त कर दी गई। जबकि सिक्योरिटी राशि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में जमा हुआ है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर हैं। शनिवार की दोपहर एक संविदा कर्मी संजय सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो धरने पर बैठे कर्मियों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर एंबुलेंस संजय सिंह यादव को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया। जहां उपचार करने के बाद डिस्चार्ज किया गया। वही रविवार की दोपहर अंकित श्रीवास्तव की हालत बिगड़ने लगी, तो सूचना पर चिकित्सा विभाग मौके पर पहुंची और उपचार शुरू कर दिया। जहां अंकित श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार आया। वही कर्मियों का कहना हैं की अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो ये भूख हड़ताल जारी रहेगा और हम यहीं पर अपना प्राण त्याग देंगे। अपनी जिद पर अड़े संविदा कर्मियों की रवैया को देखते हुए शासन प्रशासन की बड़ी कमियों को उजागर कर रही है।

Leave a Comment