नैनी (प्रयागराज )। नैनी थाना क्षेत्र के पीडीए कॉलोनी में सोमवार की सुबह कमरे के अंदर एक वृद्ध महिला की लाश पाई गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीडीए कॉलोनी निवासी सोमपाल के दो बेटे व दो बेटी है। उनका एक बेटा बंगलौर व दूसरा नीदरलैंड में रहता है। वहीं दोनों बेटियों की शादी हो चुका है। सोमपाल अपने बेटी के घर रांची गए हुए थे। उनकी पत्नी सत्यवती कुशवाहा (75) वर्षीय घर में अकेली थी। सोमवार को परिजन उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। इससे परेशान होकर उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी मांगी। पड़ोसी जब उनके घर पहुंचे, तो घर अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद जब घर नहीं खुला, तो लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो सत्यवती बिस्तर में मृत पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें