प्रयागराज। ईडन गार्डेन इलेवन ने सदियापुर फ्रेंड्स क्लब को तीन विकेट से हराकर संतोष दीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया।
डीएवी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गए मैच में सदियापुर फ्रेंड्स क्लब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन (ताहा अली 52, बृजेंद्र त्रिपाठी 45, ज़ाहिद अली 44, रवींद्र आनंद 33 नाबाद, श्रेयस सिंह 2/36) बनाये। जवाब में ईडन गार्डेन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन (अब्दुल कलाम 60 नाबाद, अनुज सिंह परिहार 47, विराट जायसवाल 45, शुभ शर्मा 22 नाबाद, आदित्य यादव 2/34, आदर्श मिश्र 2/52) बना लिए। मुख्य अतिथि इविवि के क्रिकेट कोच देवेश मिश्र ने पुरस्कार वितरित किये। विराट जायसवाल को मैन ऑफ दि मैच, सौरभ त्रिपाठी को बेस्ट बॉलर, यादवेंद्र यादव को बेस्ट फील्डर और अनुज सिंह परिहार को बेस्ट बैटर एवं मैन ऑफ दि टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव परवेज़ आलम ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर शुभम सिंह कुशवाहा, डॉ. बृजेश, इम्तियाज अहमद, आदर्श, धीरेंद्र कुशवाहा, रतन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें