परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्टेªटों की लगायी गयी ड्यूटी
प्रयागराज। लोकसेवा आयोग के सदस्य डाॅ0 रामजी मौर्य एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की उपस्थिति में शुक्रवार को संगम सभागार में उ0प्र0 न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन(प्रा0)) परीक्षा-2022 12 फरवरी को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक की। जनपद के 33 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक तथा अपरान्ह 02ः30 बजे से 04ः30 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार, सकुशल, निर्विघ्न, शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों को 11 सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उसको क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस के अधिकारियों की तैनाती के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थायें रखने के लिए कहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें