V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तुर्की के लिए नमाजियों ने मांगी दुआ

प्रयागराज । तुर्की में सोमवार को आए भीषण भूकंप में लगभग 6 हजार लोगों की मौत हो गई है और 20 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। संकट के इस समय में भारत तुर्की के साथ खड़ा है। सरकार राहत सामग्री और एनडीआरएफ की दो टीम तुर्की रवाना कर चुकी है और भेजने की तैयारी में है। शुक्रवार को चौक स्थित जामा मस्जिद में जुमें की नमाज़ के बाद नमाज़ियों ने प्रकृति के प्रकोप का सामना करने वाले तुर्क और सीरियाई लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुआ मांगी। मुस्लिम नमाज़ियों की अगुवाई कर रहे हसीब अहमद ने कहा की भारत तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। कठिन समय में हमारे देश के लोगो की संवेदना और समर्थन तुर्की के साथ है। नमाज़ियों ने घायलों के स्वास्थ लाभ और मृतकों की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना भी की। इस दौरान हसीब अहमद, शकील अहमद, अफसर महमूद, नूर अहमद, मो०हसीन, जावेद खान, इफ्तेखार अहमद, सिराज अहमद सहित बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रयागराज । तुर्की में सोमवार को आए भीषण भूकंप में लगभग 6 हजार लोगों की मौत हो गई है और 20 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। संकट के इस समय में भारत तुर्की के साथ खड़ा है। सरकार राहत सामग्री और एनडीआरएफ की दो टीम तुर्की रवाना कर चुकी है और भेजने की तैयारी में है। शुक्रवार को चौक स्थित जामा मस्जिद में जुमें की नमाज़ के बाद नमाज़ियों ने प्रकृति के प्रकोप का सामना करने वाले तुर्क और सीरियाई लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुआ मांगी। मुस्लिम नमाज़ियों की अगुवाई कर रहे हसीब अहमद ने कहा की भारत तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। कठिन समय में हमारे देश के लोगो की संवेदना और समर्थन तुर्की के साथ है। नमाज़ियों ने घायलों के स्वास्थ लाभ और मृतकों की आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से कामना भी की। इस दौरान हसीब अहमद, शकील अहमद, अफसर महमूद, नूर अहमद, मो०हसीन, जावेद खान, इफ्तेखार अहमद, सिराज अहमद सहित बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे।

Leave a Comment