लोकमित्र ब्यूरो
घूरपुर (प्रयागराज)। विकासखंड जसरा अंतर्गत जसरा गांव में नवयुवक एकादश स्पोर्टिंग क्लब जसरा गांव का फाइनल टूर्नामेंट एसआर ग्रुप डीहा और स्टार राइजर स्पोर्टिंग क्लब जसरा के बीच खेला गया। एसआर ग्रुप डीहां के कप्तान चंदन श्रीवास्तव और स्टार राइजर स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान रफीक एवं अंपायर रोहित प्रजापति व विशाल सोनकर के समक्ष टास कराया गया। जिसमें एसआर ग्रुप ने टास जीता और स्टार राइजर स्पोर्टिंग क्लब जसरा को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। वहीं स्टार राइजर स्पोर्टिंग क्लब जसरा ने निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 207 रन बनाए और एस आर ग्रुप डीहा को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य रखा। वहीं एस आर ग्रुप ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर मात्र 185 रन ही बना पाई। विजेता टीम से सर्वाधिक रन 25 गेंदों पर 70 रन और 1 विकेट लेने वाले बलराम पांडे मैन ऑफ द मैच रहे और पूरे मैच में 123 रन और 7 विकेट लेने वाले लल्ला मैन आफ द सीरीज रहे।
नवयुवक एकादश स्पोर्टिंग क्लब जसरा गांव के अध्यक्ष प्रदीप सोनकर (बच्चा) द्वारा बताया गया कि नवयुवक एकादशी स्पोर्ट्स क्लब का टूर्नामेंट लगभग 10 वर्षों से जसरा गांव रेलवे पानी टंकी के पास ग्राउंड में खेला जाता है। जिसमें हर वर्ष कई टीमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इस बार भी इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। जिसमें एसआर ग्रुप डीहा स्टार राइजर स्पोर्टिंग क्लब जसरा कि टीम फाइनल में पहुंची और क्रिकेट स्कोर क्रिकेट की तरह खेला और अच्छा प्रदर्शन किया। अध्यक्ष प्रदीप सोनकर द्वारा बताया गया कि विजेता टीम को ₹10000 और गिफ्ट कमेटी की ओर से दिया गया और उप विजेता टीम को ₹7000 नगद ग्राम प्रधान जसरा आशीष सोनकर के द्वारा दिया गया। विजेता व उपविजेता ट्रॉफी विपिन यादव के द्वारा दी गई और दोनों ही टीमों को टी-शर्ट लाल साहेब श्रीवास्तव समाजसेवी जसरा के द्वारा दी गई। वही टूर्नामेंट के सहयोग में कुछ प्रोत्साहन राशि और गिफ्ट अंकुर केसरवानी, अमित श्रीवास्तव, चिंटू सिंह, प्रिंस सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, अर्पित श्रीवास्तव, जितेन्द्र सोनकर, आशीष सिंह, राजीव केसरवानी (बीडीसी) अमृतेश केसरवानी (मुन्नाभाई) सोनू केसरवानी, कल्लू पासी, सचिन श्रीवास्तव, रोहित सिंह, अरविंद कुशवाहा, दिलीप यादव, राजू प्रजापति, राजा बाबू पटेल, सुरेंद्र सोनकर ग्राम प्रधान पांडर, ने दिया गया। वही पूरे मैच में स्कोरिंग का काम सतीश बंसल ने किया और कमेंट्री चिंटू सिंह, अमित श्रीवास्तव ने किया। अंपायरिंग रोहित प्रजापति, विशाल सोनकर, धर्मेंद्र कुशवाहा, संकेत यादव, हिमांशु गौड़, अरविंद कुशवाहा ने किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें