पार्टी संगठन के सरल ऐप से जुड़ेंगे कार्यकर्ता
कार्यसमिति की बैठक में आम बजट व विधान परिषद चुनाव पर हुई चर्चा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। भाजपा मेजा मण्डल की कार्यसमिति बैठक में हाल में सम्पन्न विधान परिषद चुनाव में हुई जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं से पार्टी के ऐप से जुड़ने की अपील की गई। लखनपुर के स्वतंत्रता सेनानी इण्टर कालेज में आयोजित भाजपा मेजा मण्डल कार्य समिति बैठक में जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य ने देश के आम बजट को मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोगों को लाभदायी बताया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संयोजन से जो बजट पेश किया गया उसमे हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है।बजट से रोजगार के रास्ते खुलेंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। कार्यकर्ताओं के लिहाज से दुनिया की बड़ी पार्टी भाजपा द्वारा अपनी टीम को एक सूत्र में जोड़ने के लिए सरल येप लांच किया है।इसके एक क्लिक से भाजपा परिवार की पूरी सूची सामने होगी। इलाहाबाद झांसी शिक्षक विधान परिषद में जीत के लिए पार्टी महामंत्री ने पूरी टीम को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि मेजा मण्डल की टीम वेहद ऊर्जावान है और समय पर उसने अपने को साबित किया है।यह जीत पार्टी के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता की है।आप सब बधाई के पात्र हैं। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कामेश्वर पटेल ने किया और संचालन मेजा ब्लॉक के चुनाव संयोजक डॉ अमरेश तिवारी ने किया है। बैठक मे मंडल के पूर्व अध्यक्ष रूप नारायण मिश्रा, मंडल के महामंत्री राजीव तिवारी, राजन मिश्रा, रमाकांत पाण्डेय विनय शुक्ला अम्बुज मिश्रा, गामा पटेल, हीरालाल द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें