जालौन जिले के उरई थाना का निवासी था युवक
कानपुर से पपीता लाद कर जा रहा था प्रयागराज
लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज। कानपुर मंडी से पपीता लादकर प्रयागराज जा रही मैजिक गाड़ी लालगोपालगंज स्थित पुलिस बूथ तिराहा पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट लग जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में स्वजनों के पहुंचने पर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया।
बताया जाता है कि जालौन जनपद के थाना उरई डकोर गांव निवासी किशन 28 वर्ष पुत्र ओम नारायण मैजिक चालक था। वह मालवाहक गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। किशन बृहस्पतिवार रात मैजिक गाड़ी पर पपीता लादकर कानपुर मंडी से प्रयागराज जा रहा था। भोर के 4 बजे के वह लालगोपालगंज स्थित पुलिस बूथ तिराहा के पास ही पहुंचा था कि अनियंत्रित हुई मैजिक डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसे गंभीर चोटे आई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहंची पुलिस ने परिजनो के उपस्थिति में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन भेज दिया। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई पैर से दिव्यांग है। घटना से दुखी परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें