लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। नगर पंचायत झूंसी के लाला मनमोहन दास इंटर कालेज के पीछे बीती रात बांस बल्ली कांसे के गोदाम में अचानक आग लग जाने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया किंतु तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।
बता दें कि नगर पंचायत झूंसी निवासी राजकुमार निषाद माघ मेला में यज्ञ शाला, शिविर बनाकर परिवार का भरण पोषण करते है। रात्रि में लगभग 2 से 3 बजे उनके गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे बांस, बल्ली व कांसा का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि माघ मेला समाप्त हो जाने के बाद मेला से सारा सामान समेटकर गोदाम में इकट्ठा कर रखा जा रहा था। आगजनी में लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, किंतु तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया था। हालांकि आग की जद में आने से आस पास के सामान को सुरक्षित बचा लिया गया था। पीड़ित पक्ष ने जान बूझकर आगजनी करने का आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ झूंसी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें