V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

वेद मंत्रोच्चारण के बीच श्री गणेश भगवान की मूर्ति को किया गया स्थापित

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)।
नैनी क्षेत्र के मड़ौका उपरहार में स्थापित श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा में शुक्रवार को इष्ट देवता श्री गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया। अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री महंत सत्य गिरि महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा श्री गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन विधि विधान से पूजा पाठ कर स्थापित किया। इस दौरान हवन की पूर्णाहुति भी की गई। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महंत पूनम गिरि, महंत शब्दनंद, महंत सर्वेश गिरि, महंत कैलाश पुरी, महंत प्रयाग भारती, महंत घानापति, महंत प्रेम गिरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)।
नैनी क्षेत्र के मड़ौका उपरहार में स्थापित श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा में शुक्रवार को इष्ट देवता श्री गणेश भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया। अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री महंत सत्य गिरि महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा श्री गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हवन विधि विधान से पूजा पाठ कर स्थापित किया। इस दौरान हवन की पूर्णाहुति भी की गई। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महंत पूनम गिरि, महंत शब्दनंद, महंत सर्वेश गिरि, महंत कैलाश पुरी, महंत प्रयाग भारती, महंत घानापति, महंत प्रेम गिरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment