V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विद्यालय में मारपीट करना शिक्षिकाओं को पड़ा महंगा

वेतन रोकने के साथ दूसरे ब्लॉक के अलग अलग विद्यालयों कर दिया गया तबादला
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)।
मंगलवार को मऊआइमा स्थित सुलतानपुर खास प्राथमिक विद्यालय में एक दशक से कुंडली मारे बैठी प्रधानाधापिका और सहायक शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट में दो छात्र घायल हुए थे। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने दोनों महिला शिक्षकों को हंडिया ब्लाक के अलग अलग विद्यालयों में स्थानांतरित करने के साथ उनका वेतन भी रोक दिया है। मऊआइमा विकास खंड के सुलतानपुर खास स्थित प्रथामिक विधालय में सात फरवरी मंगलवार को प्रधानाधापिका कामनी गौड एवं सहायक शिक्षिका प्रिंका श्रीवास्तव के बीच किन्हीं बातों को लेकर जमकर लात घूंसे चले थे। आरोप है कि घटना का वीडियो बना रही सहायक अध्यापिका प्रिंका श्रीवास्तव का मोबाइल फोन छीनने और पीटने के लिए प्रधानाधापिका कामनी गौड ने बच्चों को उकसा दिया था। प्रधानाध्यापिका के इशारे पर कक्षा पांच के छात्रों ने प्रिंका को जमीन पर गिराकर बाल नोंचे, कपड़े फाड़े और पीटा। एंव पीटे। बचाव में प्रिंका ने वहां रखे ताले को बच्चों के ऊपर फेंक दिया था। इससे सचिन और लकी नामक दो छात्र जख्मी हो गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार ने दोनों शिक्षिकाओं से प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर प्रिंका अवकाश पर चली गई। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। खंड शिक्षाधिकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रधानाधापिका कामनी गौड को ब्लाक हंडिया के ताला गांव तथा प्रिंका श्रीवास्तव को दलित बस्ती मखरा प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दोनों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। बीएसए द्वारा जारी आदेश की प्रति शुक्रवार को दोनों शिक्षिकाओं को सौंप दी गई।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

वेतन रोकने के साथ दूसरे ब्लॉक के अलग अलग विद्यालयों कर दिया गया तबादला
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)।
मंगलवार को मऊआइमा स्थित सुलतानपुर खास प्राथमिक विद्यालय में एक दशक से कुंडली मारे बैठी प्रधानाधापिका और सहायक शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट में दो छात्र घायल हुए थे। खंड शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने दोनों महिला शिक्षकों को हंडिया ब्लाक के अलग अलग विद्यालयों में स्थानांतरित करने के साथ उनका वेतन भी रोक दिया है। मऊआइमा विकास खंड के सुलतानपुर खास स्थित प्रथामिक विधालय में सात फरवरी मंगलवार को प्रधानाधापिका कामनी गौड एवं सहायक शिक्षिका प्रिंका श्रीवास्तव के बीच किन्हीं बातों को लेकर जमकर लात घूंसे चले थे। आरोप है कि घटना का वीडियो बना रही सहायक अध्यापिका प्रिंका श्रीवास्तव का मोबाइल फोन छीनने और पीटने के लिए प्रधानाधापिका कामनी गौड ने बच्चों को उकसा दिया था। प्रधानाध्यापिका के इशारे पर कक्षा पांच के छात्रों ने प्रिंका को जमीन पर गिराकर बाल नोंचे, कपड़े फाड़े और पीटा। एंव पीटे। बचाव में प्रिंका ने वहां रखे ताले को बच्चों के ऊपर फेंक दिया था। इससे सचिन और लकी नामक दो छात्र जख्मी हो गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार ने दोनों शिक्षिकाओं से प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर प्रिंका अवकाश पर चली गई। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। खंड शिक्षाधिकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रधानाधापिका कामनी गौड को ब्लाक हंडिया के ताला गांव तथा प्रिंका श्रीवास्तव को दलित बस्ती मखरा प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दोनों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। बीएसए द्वारा जारी आदेश की प्रति शुक्रवार को दोनों शिक्षिकाओं को सौंप दी गई।

Leave a Comment