V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ग्राम सचिवालय में लगाई गयी चौपाल

बीडीओ ने सुनी जनता की शिकायतें, समाधान के लिये मातहतों को दिये निर्देश
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर पंचायतों के विकास और यहां से जुड़ी समस्यायों के निस्तारण के लिए ग्राम चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।शुक्रवार को ग्राम सचिवालय धर्मपुर में चौपाल लगाकर उरुवा ब्लॉक के बीडीओ ने लोगों की समस्याएँ सुनी और मातहतों को समाधान के लिए कहा है। धरमपुर ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बीडीओ उरुवा कुमार गौरव ने आम जनता की शिकायतों पर मातहतों को त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है। चौपाल में बीडीओ उरुवा के समक्ष काशी प्रसाद मिश्र ने धरमपुर के कैलाशी का पुरा और दमरी का पुरा मजरा को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग के पक्कीकरण का मुद्दा उठाया। कल्लू बिन्द ने चकमार्ग पर अमरुद का पेड़ होने से बस्ती के अन्दर चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित होने की समस्या रखी। कई लोगों ने वृद्धा पेन्शन के लिये आवेदन पत्र दिया है। प्राथमिक विद्यालय श्याम नगर के प्रधानाध्यापक गौतम मौर्य ने पूर्व कोटेदार पर लगभग 43कुन्तल एमडीएम खाद्यान्न हड़प लेने की शिकायत की। यही शिकायत उच्च प्राथमिक विद्यालय धरमपुर की भी है। यहां 14कुन्तल एमडीएम खाद्यान्न का घोटाला बताया गया है। बीडीओ ने शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए हैं। मौके पर एडीओ पंचायत के प्रतिनिधि के रुप में वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी जगदीश सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा देवी मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित भारतीय, पंचायत सहायक श्रीमती अर्चना गौड़, प्राथमिक विद्यालय श्याम नगर के प्रधानाध्यापक गौतम मौर्य सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बीडीओ ने सुनी जनता की शिकायतें, समाधान के लिये मातहतों को दिये निर्देश
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर पंचायतों के विकास और यहां से जुड़ी समस्यायों के निस्तारण के लिए ग्राम चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।शुक्रवार को ग्राम सचिवालय धर्मपुर में चौपाल लगाकर उरुवा ब्लॉक के बीडीओ ने लोगों की समस्याएँ सुनी और मातहतों को समाधान के लिए कहा है। धरमपुर ग्राम पंचायत में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बीडीओ उरुवा कुमार गौरव ने आम जनता की शिकायतों पर मातहतों को त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया है। चौपाल में बीडीओ उरुवा के समक्ष काशी प्रसाद मिश्र ने धरमपुर के कैलाशी का पुरा और दमरी का पुरा मजरा को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग के पक्कीकरण का मुद्दा उठाया। कल्लू बिन्द ने चकमार्ग पर अमरुद का पेड़ होने से बस्ती के अन्दर चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित होने की समस्या रखी। कई लोगों ने वृद्धा पेन्शन के लिये आवेदन पत्र दिया है। प्राथमिक विद्यालय श्याम नगर के प्रधानाध्यापक गौतम मौर्य ने पूर्व कोटेदार पर लगभग 43कुन्तल एमडीएम खाद्यान्न हड़प लेने की शिकायत की। यही शिकायत उच्च प्राथमिक विद्यालय धरमपुर की भी है। यहां 14कुन्तल एमडीएम खाद्यान्न का घोटाला बताया गया है। बीडीओ ने शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए हैं। मौके पर एडीओ पंचायत के प्रतिनिधि के रुप में वरिष्ठ ग्राम पंचायत अधिकारी जगदीश सिंह, ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा देवी मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित भारतीय, पंचायत सहायक श्रीमती अर्चना गौड़, प्राथमिक विद्यालय श्याम नगर के प्रधानाध्यापक गौतम मौर्य सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment