अपना दल कमेरावादी ने रमेश बिंद को विधानसभा प्रभारी, पार्टीजनों ने किया स्वागत
लोकमित्र ब्यूरो
प्रतापपुर (प्रयागराज)। स्वार्थी तत्व कभी भी किसी विचारधारा के सगे नही हो सकते। यही अपना दल के साथ हुआ। उक्त बाते पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रतापपुर विधान सभा क्षेत्र के मियां का पूरा मुहिद्दीनपुर बाजार में अपना दल कमेरावादी पार्टी के नवनियुक्त विधान सभा प्रभारी रमेश चन्द्र बिंद के स्वागत समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री पटेल ने आगे कहा कि डॉ0 सोने लाल पटेल के निधन के बाद भी जब उनके द्वारा बनाया गया दल बहुत तेजी से ऊंचाइयां छूने को उन्नत कर रहा है, तो कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा बीजेपी की सांठगांठ कर डॉक्टर सोनेलाल पटेल के नाम पर एक नए दल का गठन कर लिया गया और ऐसे ही लोग आज जनता को गुमराह करके बड़ी गहराई से झूठ बोल रहे हैं। आगे कहा कि प्रतापपुर विधानसभा कार्यकर्ताओं द्वारा रमेश कुमार बिंद को प्रतापपुर विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश चंद बिंद ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ने हम पर भरोसा जताया है तो हम पूरी लगन एवं मेहनत के साथ समर्पित भाव से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने संकल्प लेते हुए आश्वासन दिया कि जब शीर्ष नेतृत्व हमारे ऊपर भरोसा जताया है तो निश्चित रूप से विधानसभा प्रतापपुर में डॉक्टर पटेल साहब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना एवं माताजी के संकल्प को पूरा करना हमारा लक्ष्य होगा। प्रदेश सचिव दीनानाथ ने कहा कि संगठन को मजबूत करना हमारी सबसे बड़ी ताकत है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के हाथों को मजबूत करें और डॉक्टर सोनेलाल पटेल के विचार धाराओं को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश सचिव उमेश पटेल ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कालाबाजारी को मुद्दा बनाया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जातिगत जनगणना का समर्थन किया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अरुण पटेल, जिला सचिव प्रभु शंकर मौर्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राम फकीर, संचालन ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर बलवंत पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, श्याम बाबू पटेल, जयप्रकाश भारती ब्लॉक अध्यक्ष, पंकज पटेल अध्यक्ष फूलपुर, राकेश मौर्या प्रभारी फूलपुर, अरुण पटेल जिला अध्यक्ष, ओम प्रकाश पटेल मीडिया प्रभारी, प्रभु शंकर मौर्य जिला महामंत्री, उमेश पटेल प्रदेश सचिव, राज बहादुर पटेल जिला प्रभारी, अखिलेश पटेल, देवेंद्र पटेल सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता और क्षेत्रीय संभ्रात लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें