V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जनसत्ता कप के फाइनल में सैनिक स्पोर्टिंग क्लब हुई विजेता

बिहार /कुंडा । बिहार ब्लॉक के सकरदहा में आयोजित जनसत्ता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। रविवार दोपहर में शुरू हुए फाइनल मुकाबला केजीएन लाई की टीम व सैनिक स्पोर्टिंग क्लब फाफामऊ के बीच खेला गया,जिसमे सैनिक स्पोर्टिंग क्लब की टीम विजई रही। दोनो टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सैनिक स्पोर्टिग क्लब की टीम ने निर्धारित पंद्रह ओवरों के मैच में 131 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएन लाई की टीम की शुरुआत बहुत ही शानदार रही,जिसमे केजीएन लाई की टीम ने 7 ओवरों में बिना विकेट खोए 60 रन बना लिए थे,लग रहा था कि केजीएन लाई की टीम एक तरफा मुकाबला जीत लेगी लेकिन ओपनरों के आउट होते ही केजीएन लाई की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 14ओवर 1गेंद में 110 रन बनाकर ढेर हो गई।इस तरह से सैनिक स्पोर्टिंग क्लब फाफामऊ की टीम ने इस ऐतिहासिक जनसत्ता कप का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के आयोजक प्रधान जनसेवक सकरदहा संजय सिंह फौजी रहे, फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निजी सचिव अजीत प्रताप सिंह व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के विधान सभा फाफामऊ से प्रत्याशी रहे लक्ष्मी नारायण जायसवाल ,थाना बाघराय के इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित, एसएसआई राधेबाबू, प्रधान जनसेवक डडवा गुड्डू सिंह रहे। पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होने से पूर्व प्रतियोगिता के आयोजक संजय सिंह फौजी ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों व मीडिया कर्मियों को माला पहना कर व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच के संपन्न होने के बाद आए हुए मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों और क्षेत्रीय जनता से मुखातिब होते हुए संवाद स्थापित किए। इस दौरान बाघराय थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से सामाजिक सौहार्द को मजबूती प्रदान होती है,और खिलाड़ियों और अन्य लोगों को खेल के माध्यम से एक मनोरंजन और फिट रहने का माध्यम भी मिलता है,इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश स्तरीय आयोजन है जायसवाल ने आए प्रतियोगिता के आयोजक संजय सिंह फौजी की प्रतियोगिता के आयोजन करने को लेकर खूब प्रशंशा की, इसके बाद गुड्डू सिंह ने इस कार्यक्रम को आगे आने वाले वर्षों में और विशाल आयोजन का रूप देने की बात पर बल दिए और कमेंटेटर संजय बबलू का हौसला आफजाई करते हुए नकद प्रोत्साहन राशि भी दिए।ज्ञात हो कि जनसत्ता कप के विगत वर्षों के आयोजन के दौरान राजा भैया स्वयं मौजूद रहकर प्रतियोगिता के खिलाड़ियों और क्षेत्र के दर्शकों का हौसला आफजाई करते रहे थे,परंतु इस बार उनकी अनुपस्थिति में इनके निजी सचिव फाइनल मैच के दौरान पूरे समय मैदान पर बने रहे।इस दौरान विजेता टीम को ट्राफी और नकद 1लाख 1हजार रुपए का इनाम राजा भैया के निजी सचिव अजीत प्रताप सिंह के हाथों से दिया गया। और हारी हुई टीम के कप्तान मंजीत को 51हजार रुपए नकद राशि और ट्राफी दिया गया। इस प्रतियोगिता के मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे सैनिक स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी दिवाकर को एलईडी स्मार्ट टीवी वमैन ऑफ द मैच ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त अजीत प्रताप सिंह ने दोनो टीमों के कप्तानों को प्रोत्साहन नकद राशि देकर किया इस प्रतियोगिता के दौरान कमेंट्री के प्रसारण दिल्ली से आए हुए संजय बबलू ने किया।जनसत्ता कप प्रतियोगिता के लगातार सफलतम पांच वर्ष पूर्ण होने व प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान क्षेत्रीय लोगों, खिलाड़ियों, प्रशाशन,मीडिया कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह फौजी ने कहा कि इस आयोजन के प्रदेश स्तरीय आयोजन से वृहद करते हुए राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के रूप में पहुंचाने का इरादा है आप लोगों का जिस तरह से सहयोग मिल रहा है इससे मैं अभिभूत हूं आगे और बड़े आयोजन करने के लिए प्रेरित हूं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment