शीघ्र शुरू होगा पुल का निर्माण
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भंगवा रेलवे क्रासिंग पर हर रोज लगने वाले जाम से लोगो को शीघ्र निजात मिलने की
संभावना है। यहां पर 105 करोड़ की लागत से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से
वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यदि कोई बाधा नहीं आयी तो तीन माह के अंदर पुल का निर्माण शुरू हो
जाएगा। इसके निर्माण में करीब 105 करोड़ की लागत आएगी। पुल बन जाने पर लोगो जाम से निजात
मिल जाएगी। बताते चले कि भंगवा चुंगी से भंगवा गांव और पूर्वी सहोदरपुर जाने पर बीच में रेलवे क्रासिंग पड़ती है।
प्रतापगढ़ रेलवे जंक्शन पर आने वाली गाड़िया यहां से होकर गुजरती है। यहां ट्रेनो का दबाव भी अधिक
है। इसलिए रेलवे क्रासिंग अक्सर बंद रहता है। इस कारण लोगो जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ती है।
कई बार लम्बा जाम लगने पर लोगो को आधे से एक घण्टे तक यहां रूकना पड़ता है। स्कूल जाने वाले
बच्चो एवं शिक्षको को अधिक परेशानी होती है। हालांकि लोगो की इस समस्या का अब शीघ्र ही समाधान
हो जाएगा। रेलवे क्रासिंग पर करीब एक किमी. लम्बा पुल बनेगा। पुल की शुरूआत प्रयागराज अयोध्या
हाईवे पर तिलक इंटर कालेज से होगी। भंगवा चुंगी से यह बांए मुड़ जाएगा। पिलरो पर पुल घूमकर भंगवा
गांव एवं सहोदरपुर में उतरेगा। पुल बनने पर शहर का सीधा जुड़ाव भंगवा, महुआर, सहोदरपुर पूर्वी, किना
का पुरवा, अचलपुर के साथ ही कादीपुर होते हुए जामताली से होगा। खास बात यह है कि इन गांवो के
लोगो के अलावा जौनपुर से आने जाने वाले लोगो की भी राह आसान हो जाएगी। इस सम्बंध सांसद
संगमलाल गुप्ता ने बताया कि पुल बनाने के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। करीब 106 करोड़
की लागत से यह पुल बनेगा। इससे जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही शहर के औद्योगिक
विकास में सहायक होगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें