लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़ (प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में लगने वाले साप्ताहिक चौपाल में शुक्रवार को राजापुर चौबारा पंचायत भवन में परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य और एसीपी/सहायक पुलिस आयुक्त चिराग जैन ने ग्रामीणो की शिकायतें सुनी।चौपाल में कुल दस शिकायते क्रमशः आवास,शौचालय,नहर विभाग नाली और सम्पर्क मार्ग बनवाने की रही।जिस पर बताया गया कि आवास और शौचालय की मांग ऑनलाइन खुलने पर तथा सम्पर्क मार्ग हेतु प्रधान को आदेशित किया गया। नाली विवाद की बाबत एसीपी ने कहा कि पुलिस बल भेजकर बनवाया जाएगा।इस मौके पर बीडीओ ओम प्रकाश गुप्ता,एडीओ सहकारिता,विजेंद्र कुमार,पंचायत सचिव आशीष त्रिपाठी,प्रधान मीना देवी आदि रहीं।इसी प्रकार सुल्तानपुर अकबर में भी चौपाल लगाया तो गया मगर बड़े अधिकारियों के न पहुंचने से चौपाल खानापूर्ती ही रहा। बता दें कि इसी प्रकार सप्ताह में दो पंचायतों में चौपाल लगाने का आदेश हुआ है।जिसमे जिले के अधिकारी को भाग लेना है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें