V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एयरपोर्ट की तर्ज पर प्रयागराज के बस अड्डों को विकसित करेगी सरकार

149 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प शुरू
प्रयागराज । प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुम्भ में सड़क परिवहन और यात्रियों की सुविधाओं के लिए योगी सरकार ने बस अड्डों का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। कुम्भ नगरी प्रयागराज में जहाँ 2025 में अगला महाकुम्भ लगने जा रहा है। सरकार द्वारा शहर के रोडवेज के दो प्रमुख बस स्टेशन को 149 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रही है। पीपीपी मॉडल पर इनका विकास किया जाएगा। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए योगी सरकार ने यहाँ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं देने जा रही है। इसी संकल्प के चलते प्रयागराज के दो प्रमुख बस अड्डों को 149 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। यूपी रोडवेज के प्रयागराज क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी के मुताबिक़ शहर के सिविल लाइन्स और जीरो रोड बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर 149 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। सिविल लाइन्स रोडवेज बस स्टेशन को 110 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। इसी तरह शहर के जीरो रोड बस स्टेशन को 39 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

149 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प शुरू
प्रयागराज । प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुम्भ में सड़क परिवहन और यात्रियों की सुविधाओं के लिए योगी सरकार ने बस अड्डों का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। कुम्भ नगरी प्रयागराज में जहाँ 2025 में अगला महाकुम्भ लगने जा रहा है। सरकार द्वारा शहर के रोडवेज के दो प्रमुख बस स्टेशन को 149 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रही है। पीपीपी मॉडल पर इनका विकास किया जाएगा। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए योगी सरकार ने यहाँ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं देने जा रही है। इसी संकल्प के चलते प्रयागराज के दो प्रमुख बस अड्डों को 149 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। यूपी रोडवेज के प्रयागराज क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी के मुताबिक़ शहर के सिविल लाइन्स और जीरो रोड बस स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर 149 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। सिविल लाइन्स रोडवेज बस स्टेशन को 110 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। इसी तरह शहर के जीरो रोड बस स्टेशन को 39 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा।

Leave a Comment