पूर्व प्राचार्य अमर बहादुर सिंह व लेखपाल महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में आयोजित हुई कबड्डी चैंपियनशिप
प्रतापगढ़। जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित पूर्व प्राचार्य अमर बहादुर सिंह एवं महेंद्र प्रताप सिंह लेखपाल की स्मृति में 49 वीं सीनियर महिला जिला कबड्डी चैंपियनशिप में इंटर कालेज मोहनगंज ने पीबी इंटर कालेज को 37 -31 के अंतर से शिकस्त दे चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश प्रताप सिंह,संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की उप प्रधानाचार्य, डा. अलीशा खान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने किया। लाल जी त्रिपाठी, लालमणि सिंह,मो. आसिफ निर्णायक रहे। स्कोरिंग राम कुमार सिंह,आंचल सिंह, मो.इरफान ने किया। कुंवर वीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। क्रिकेट टेनिस बाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल करने वाले कर्मराज सिंह मंजीत को कबड्डी एसोशिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। आयोजक राजीव कुमार सिंह, अभिषेक सिंह रामू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें