जन शिकायतें भी सुनीं, मऊआइमा और होलागढ़ से 20 किमी दूर है बूथ
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। सहायक पुलिस आयुक्त/क्षेत्राधिकारी सोरांव चिराग जैन ने मंगलवार को जन सहयोग से बने कल्याणपुर पुलिस बूथ का लोकार्पण फीता काटकर किया।इसके बाद जन शिकायतें सुनकर थानाध्यक्ष मऊआइमा,होलागढ़ और सोरांव को मामले में आख्या देने को आदेशित किया। बताया कि तीन राजस्व विभाग और पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायते रहीं। सीओ ने अहिरान,धानी के पूरा निवासी राम प्रकाश पाल की जमीनी विवाद की शिकायत पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा। उमरिया बादल निवासी सुमित्रा देवी और संजय गौतम ने फर्जी वैनामा की शिकायत किया जिस बावत लोगो ने बताया कि गाव में बड़े पैमाने पर फर्जी बैनामा कराने का एक गिरोह सक्रिय है।जिसके बारे में राजस्व विभाग से लेकर पुलिस विभाग तक के संज्ञान में है।सीओ ने व्यापक पैमाने पर खोज कराने की बात कही। देसी शराब के ठेका पर ही शराब पीने की शिकायत पर कहा कि दूकान पर शराब पिलाया गया तो लाइसेस बन्द करा दिया जाएगा।बताया गया कि मऊआइमा और होलागढ़ थाने से यह बूथ बीस किमी दूर होने के कारण गरीब लोग पुलिस तक शिकायते नही पहुंचा पाते थे। जिस बावत अधिकारियों ने पुलिस बूथ बनाने का निर्णय लिया था। बूथ बनवाने में सहयोग करने वालो को धन्यवाद दिया और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।इस मौके पर प्रधान पति रवीन्द्र कुमार उर्फ राजा,प्रधान महेंद्र यादव,अभिमन्यू सिंह,ग्राम रोजगार सेवक राज किशोर मिश्र, बच्चू लाल यादव,श्री प्रकाश तिवारी,क्षितिज पांडेय,त्रयम्बक सिंह, सूर्य प्रसाद धुरिया,छवि लाल मौर्य,कल्लू यादव,जगदीश, भुल्लर, ठाकुर कुँवर बहादुर सिंह सहित एसआई संजय मौर्य,सुरेश मौर्य,अजय यादव आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें