V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मृतक मरीज के परिजनों ने सीएचसी मे मचाया तांडव डॉक्टर से भिड़े, वार्ड ब्वाय को किया घायल

पुलिस के पहुंचते हीपरिजन शव छोड़कर फरार एक गिरफ्तार
कुंडा-प्रतापगढ़ । गंभीर रूप से बीमार मरीज का इलाज के दौरान मौत हो जाने पर गुस्साए दबंग परिजनों ने हॉस्पिटल में गाली गलौज करते हुए तांडव मचाया। डॉक्टर से भिड़ गए तथा वार्ड ब्वाय को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही परिजन शव छोड़कर फरार हो गए। जबकि पुलिस ने भागते हुए एक दबंग को दबोच लिया। अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी निवासी दिलीप कुमार सरोज 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल सरोज किडनी की बीमारी से ग्रसित था, तथा अरसे से उसका परिजन अन्यत्र अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। डायलिसिस न होने के कारण उसके शरीर में सूजन हो गई थी। रविवार जब दिलीप कुमार अंतिम सांसें गिन रहा था, तो परिजन इलाज के लिए सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक डॉक्टर आरके त्रिपाठी ने इलाज शुरू किया तथा प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से कहा कि मरीज की हालत गंभीर है। इसको स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया जा रहा है। तत्काल वहां ले जाना होगा। कागजात तैयार होने के बाद एंबुलेंस की प्रतीक्षा हो रही थी। इसी दौरान दिलीप कुमार की सांसे थम गई। जानकारी होते ही परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करते हुए भिड़ने का प्रयास किया, तो ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय शैलेंद्र कुमार दरवाजे पर दबंग परिजनों को कमरे के अंदर जाने से रोकने के लिए खड़ा हो गया। इतने में गुस्साए परिजनों ने वार्ड बॉय के ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, तो परिजन उसे छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने एक को दबोच लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ राजीव त्रिपाठी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर रहे दबंग परिजनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी लोग सलाखों के पीछे होंगे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पुलिस के पहुंचते हीपरिजन शव छोड़कर फरार एक गिरफ्तार
कुंडा-प्रतापगढ़ । गंभीर रूप से बीमार मरीज का इलाज के दौरान मौत हो जाने पर गुस्साए दबंग परिजनों ने हॉस्पिटल में गाली गलौज करते हुए तांडव मचाया। डॉक्टर से भिड़ गए तथा वार्ड ब्वाय को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही परिजन शव छोड़कर फरार हो गए। जबकि पुलिस ने भागते हुए एक दबंग को दबोच लिया। अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी निवासी दिलीप कुमार सरोज 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय प्यारेलाल सरोज किडनी की बीमारी से ग्रसित था, तथा अरसे से उसका परिजन अन्यत्र अस्पतालों में इलाज करा रहे थे। डायलिसिस न होने के कारण उसके शरीर में सूजन हो गई थी। रविवार जब दिलीप कुमार अंतिम सांसें गिन रहा था, तो परिजन इलाज के लिए सीएचसी में ले जाकर भर्ती कराया। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक डॉक्टर आरके त्रिपाठी ने इलाज शुरू किया तथा प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से कहा कि मरीज की हालत गंभीर है। इसको स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया जा रहा है। तत्काल वहां ले जाना होगा। कागजात तैयार होने के बाद एंबुलेंस की प्रतीक्षा हो रही थी। इसी दौरान दिलीप कुमार की सांसे थम गई। जानकारी होते ही परिजनों ने डॉक्टर के ऊपर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करते हुए भिड़ने का प्रयास किया, तो ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय शैलेंद्र कुमार दरवाजे पर दबंग परिजनों को कमरे के अंदर जाने से रोकने के लिए खड़ा हो गया। इतने में गुस्साए परिजनों ने वार्ड बॉय के ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, तो परिजन उसे छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने एक को दबोच लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ राजीव त्रिपाठी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर रहे दबंग परिजनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी लोग सलाखों के पीछे होंगे।

Leave a Comment