वरिष्ठ जनों का सम्मान, गरीबो में कम्बल वितरण व सहभोज का हुआ आयोजन
राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी,लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा ने किया याद
चांदा सुल्तानपुर। फुल गंगा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित स्व गंगा प्रसाद मिश्र की तृतीय पुण्यतिथि पर गरीबों को कंबल वितरित किया गया। समाज के विशिष्ट जनों को अंग वस्त्र देकर के सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व गंगा प्रसाद मिश्र की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखकर सहज महसूस होता है कि समाज के लिए स्वर्गीय मिश्र ने कितना योगदान किया है। उनकी पुण्यतिथि पर बड़ी तादाद में उनके मित्र व चाहने वाले पहुंचकर उनकी याद को ताजा कर रहे हैं। श्रीमती द्विवेदी ने उनके जेष्ठ पुत्र प्रदीप मिश्र, विश्वजीत मिश्र, पुत्रबधू भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री श्रीमती रागिनी मिश्र को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा पुनीत कार्य करते हुए श्री मिश्र के परिवारी जन निश्चित रूप से श्रेष्ठ कार्य करते हैं। लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा स्व गंगा प्रसाद मिश्र का क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान सदैव याद किया जाएगा। प्रदीप मिश्र ने कहा कि पिताजी सदैव गरीबों में ही परमात्मा का रूप देते थे। उनकी प्रेरणा से हम लोग आज उनकी पुण्यतिथि पर सह भोज, गरीबों को कंबल वितरण करते हैं। इंजीनियर विश्वजीत मिश्र ने कहा कि समाज निश्चित रूप से सम्मानित समाजसेवियों के नेतृत्व में आगे बढ़ता है। इसलिए समाज की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ जनों का सम्मान भी पूज्य पिता की स्मृति में किया जा रहा है। उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्रीमती रागिनी मिश्रा ने कहा कि सेवा को अपना धर्म मानते हुए समाज के लिए अपना समय साधन और सामर्थ्य देकर पूज्य पिता जी के आदर्शों पर आगे बढ़ने का प्रयास है। भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, राजेश मिश्र,प्रमुख श्रवण मिश्र, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अपने विचार साझा किए। जगदंबा गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, संतोष दुबे, अरविंद तिवारी, मंगला यादव, कमलेश यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें