कुंडा के मवई कला गांव में ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए वितरित किया कंबल
कुंडा प्रतापगढ़। कुंडा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत मवई कला ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान रवि कुमार निर्मल ने गरीबों, विधवा महिलाओं व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। बता दें कि इस कड़ाके की ठंड में जहां प्रशासन और समाजसेवीयो द्वारा असहायों और गरीबों को कंबल वितरण करने का सिलसिला जारी है । कुंडा ब्लाक के ग्राम पंचायत मवई कला में ग्राम प्रधान रवि कुमार निर्मल द्वारा गांव के हुबलाल, रामप्यारी, राजकली, उर्मिला देवी, हरिलाल, यशोदा, कमला देवी, असगर, ननकी, पार्वती समेत दो दर्जन जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर स्पष्ट मुस्कान देखी गयी। लाभार्थियों ने खुले मन से प्रधान द्वारा किया गए कार्य की सराहना की गई। ग्राम प्रधान रवि कुमार निर्मल ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने से वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगा। बताया कि अगर कोई गरीब, असहाय वृद्ध कंबल पाने से वंचित रह गए होंगे तो हमसे या पंचायत भवन पर सम्पर्क करें। मै किसी भी दशा में इस भयानक ठंड मे वृद्धों असहायों को ठिठुरने नही दूंगा। कुंडा तहसील के अधिवक्ता उमाकांत निर्मल ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है । उन्होंने कहा कि अगर ईश्वर किसी मनुष्य को धन दौलत से नवाजता है तो उसको चाहिए कि अपने से निर्धन लोगों की हर संभव सहायता करें क्योंकि जरूरतमंदों की सेवा करने में एक विशेष सुख की अनुभूति होती है । कंबल वितरण के दौरान महारानी दीन यादव, बैजनाथ यादव, राम अधार यादव, बृजमोहन गौतम, अमित गौतम, सचिन गौतम, अर्चित यादव, शिवकुमार, शैलेंद्र यादव, भीम यादव, सोनू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें