प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित चुनाव को निरस्त कर दिया। यह कार्यवाहीं नि.वर्तमान अध्यक्ष राम चन्द्र ंिसंह द्वारा एक माह का कार्यकाल बढ़ाये जाने के प्रार्थना पत्र पर आयोजित बैठक में हुयी। बैठक की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के प्रभारी अध्यक्ष जय नारायण ंिसह एडवोकेट ने की। बैठक में नि.वर्तमान अध्यक्ष राम चन्द्र सिंह ने कार्यकाल बढ़ाये जाने के प्रार्थना पत्र मे कोई औचित्य न देने पर उसे खारिज कर दिया। उन्होने बताया कि बायलाज के धारा-19 के प्राविधानों का अनुपालन नहीं कराया गया है। ऐसी दशा में कार्यकाल बढ़ाये जाने का कोई औचित्य नहीं है। समिति ने यह निर्णय लिया कि नि.वर्तमान महामंत्री गुलाब सिंह, जिला बार एसोसिएशन की देखरेख, रख रखाव तथा अति आवश्यक कार्य करते रहेगे। जब तक पदाधिकारियों का चुनाव पूरा न हो जाय। समिति ने जनवरी माह में प्रस्तावित चुनाव को निरस्त कर दिया। इसकी प्रमुख वजह बताया कि जिला बार एसोसिएशन के अधिकांश सदस्य उम्र दराज है, जिन्हें शीतलहरी के चलते जनवरी माह में आने में असुविधा हो रही है। चुनाव के लिए शीतलहरी का प्रकोप उन्हें भारी पड़ सकता है। ऐसी दशा में 4 दिसम्बर को जारी चुनाव की अधिसूचना निरस्त की जाती है। चुनाव की तिथि फरवरी माह में घोषित की जायेगी। बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्य मो0 नसीम खान एडवोकेट, रमेश बहादुर ंिसह वैश्य एडवोकेट, ओम प्रकाश खण्डेलवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें