कुंडा-प्रतापगढ़ । सब्जी लेकर घर लौट रहा साइकिल सवार वृद्ध अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाततारा निवासी जवाहरलाल 65 वर्ष पुत्र मैकूलाल शुक्रवार सायंकाल मानिकपुर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से प्रयागराज लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मिलिट्री ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी कुंडा भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर किया गया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें